Edition

सतना में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सूरत से गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सूरत से गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार….

सतना जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अनुज सिंह (22) को रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया। मामले में दूसरा आरोपी महेन्द्र सिंह अब भी फरार है।

जुलाई 2025 में सामने आई थी पहली घटना…पुलिस के मुताबिक, जुलाई 2025 में नाबालिग के करीबी रिश्तेदार महेन्द्र सिंह ने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया था। आरोप है कि इसकी जानकारी होने के बाद गांव के अनुज सिंह ने भी छात्रा को डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसने कई बार उसका शोषण किया।

अस्पताल में जांच के दौरान गर्भवती होने की पुष्टि…..जानकारी के अनुसार, फरवरी 2026 में आखिरी घटना के बाद अनुज गांव छोड़कर चला गया था। 3 अक्टूबर 2026 को तबीयत बिगड़ने पर परिजन नाबालिग को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान उसके सात महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

सूरत से गिरफ्तार हुआ आरोपी…अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। करीब डेढ़ महीने की तलाश के बाद साइबर सेल से मिले सुराग के आधार पर रामपुर बाघेलान पुलिस की टीम सूरत पहुंची और अनुज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दूसरे फरार आरोपी महेन्द्र सिंह की तलाश कर रही है।

#RewanchalRoshni #SatnaNews #POCSOAct #CrimeNews #MadhyaPradeshNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!