Edition

मैहर जा रहे तीर्थयात्रियों की बोलेरो सोनौर मोड़ पर पलटी, 9 घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर जा रहे तीर्थयात्रियों की बोलेरो सोनौर मोड़ पर पलटी, 9 घायल…

सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मैहर दर्शन करने जा रहे तीर्थयात्रियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच साल के बच्चे समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रहने वाले हैं। घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बोलेरो…पुलिस के मुताबिक, बोलेरो शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे सोनौर मोड़ के पास पहुंची थी। यहां स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में फंसे यात्रियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला।

कोठी अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार…सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में अन्य घायल भी इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।

घायलों में बच्चीलाल सरोज (60), उनकी पत्नी चमेली सरोज (55), समला बाई (20), रामचरण सरोज (29), उनकी पत्नी भानमती (25) और पांच वर्षीय बेटा आयुष शामिल हैं। इनके अलावा ज्ञानमती (30), रामादेवी (35) और रानीदेवी (35) भी घायल हुई हैं।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

#RewanchalRoshni #SatnaNews #MaiharNews #RoadAccident #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!