Edition

मैहर कलेक्टर ने 9वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया विज्ञान, चार शिक्षकों को नोटिस….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर कलेक्टर ने 9वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया विज्ञान, चार शिक्षकों को नोटिस….

मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल मड़ई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 9वीं में विद्यार्थियों को विज्ञान पढ़ाया और कोशिका व रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक समझ परखी। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों की कलेक्टर ने सराहना की और उन्हें नियमित पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

हिंदी-अंग्रेजी पढ़ने की क्षमता भी जांची…निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से हिंदी और अंग्रेजी की किताबें पढ़वाईं। उन्होंने बच्चों की पढ़ने की क्षमता, अक्षर ज्ञान और भाषा की समझ का आकलन किया। दोनों भाषाओं में विद्यार्थियों का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित करने और उनकी सीखने की क्षमता का नियमित आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में परेशानी का सामना कर रहे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस…शैक्षणिक स्तर में कमियां मिलने पर कलेक्टर ने प्रभारी प्राचार्य कपिल देव सिंह, माध्यमिक शिक्षक रामपाल सोनी, प्राथमिक शिक्षक कल्याणी विश्वकर्मा और अतिथि शिक्षक रूपा कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्कूल ड्रेस, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली। प्राथमिक शाला के नए भवन का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

आंगनवाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षण…कलेक्टर ने ग्राम मड़ई के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति, पोषण और उन्हें दिए जाने वाले आहार की जानकारी ली। उन्होंने खेल-खिलौनों और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शुरुआती शिक्षा देने पर जोर दिया।

आंगनवाड़ी केंद्र में कमियां मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

#RewanchalRoshni #MaiharNews #EducationNews #MadhyaPradeshNews #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!