Edition

मैहर-रीवा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर-रीवा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार…

मैहर-रीवा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में ओढ़की टोल प्लाजा के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, युवक बाइक से मैहर से रीवा की ओर जा रहा था। ओढ़की टोल प्लाजा के पास पाल गेट पर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस पहुंची मौके पर….घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और 1033 हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। रामपुर बाघेलान पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक नंबर MP09 ZP 1029 के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

#RewanchalRoshni #MaiharNews #SatnaNews #RoadAccident #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!