Edition

सतना में आग से झुलसे युवक ने पत्नी और सास पर लगाया जलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में आग से झुलसे युवक ने पत्नी और सास पर लगाया जलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी…

सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के चिल्ला गांव में 38 वर्षीय विजय गौतम आग से झुलस गया। अस्पताल में भर्ती युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और सास ने पेट्रोल डालकर उसे आग लगाई। हालांकि, पुलिस के मुताबिक तहसीलदार के सामने दिए गए बयान में उसने जलते अलाव में गिरने की बात कही थी। दोनों बयानों में अंतर होने के कारण मामले की जांच की जा रही है।

युवक करीब 25 प्रतिशत झुलसा…घटना 24 नवंबर की रात की बताई जा रही है, जबकि मामला शुक्रवार शाम सामने आया। इलाज कर रहे डॉक्टर एके अग्रवाल के अनुसार, विजय करीब 25 प्रतिशत झुलसा है। उसका चेहरा, गला, छाती और दोनों हाथ प्रभावित हुए हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

पत्नी और सास पर पेट्रोल डालने का आरोप…विजय के मुताबिक, उसकी शादी करीब 18 साल पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं। पिछले चार साल से पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था। उसने बताया कि 24 नवंबर की रात खाना खाने के बाद वह छत पर बने कमरे में सो रहा था। आरोप है कि रात करीब ढाई बजे पत्नी सुमन और सास ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

युवक का कहना है कि आग लगने के बाद वह बचने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतरा और गंभीर हालत में अपनी मां के घर पहुंचा। सुबह डायल-112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। बाद में परिजन उसे निजी नर्सिंग होम ले गए।

बयानों में अंतर, जांच कर रही पुलिस…पुलिस के अनुसार, तहसीलदार के सामने विजय ने पहले जलते अलाव में गिरने से झुलसने की बात कही थी। वहीं, अस्पताल में उसने पत्नी और सास पर आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

#RewanchalRoshni #SatnaNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!