पन्ना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर…

पन्ना। धरमपुर के रपटा के पास गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करने का आरोप भी परिजनों ने लगाया है।
मेले से लौट रहा था घायल युवक..जानकारी के अनुसार, पैकनपुर निवासी अरविंद सिंह लोध (27), पिता साहवीर सिंह, निजी काम से धरमपुर जा रहे थे। वहीं, मिथलेश यादव (26), पिता शिवकुमार यादव, अपने एक साथी के साथ कालिंजर का मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान रपटा के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। घायल मिथलेश के चाचा भोला प्रसाद के मुताबिक, उन्होंने डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी थी। उनका आरोप है कि डायल 112 की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।
इसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद सिंह लोध को मृत घोषित कर दिया। मिथलेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच…घटना की सूचना मिलने पर अजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
#PannaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni









