रीवा में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार…

रीवा जिले के बैकुंठपुर में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक सुशील गुप्ता को गिरफ्तार किया है। घटना सरस्वती स्कूल के सामने की बताई जा रही है। बच्ची स्टेशनरी का सामान लेने गई थी, इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है। मामले की शिकायत शुक्रवार को दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला…थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी सुशील गुप्ता, पिता स्वर्गीय रामसिया गुप्ता, निवासी बैकुंठपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि महिला और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
#RewanchalRoshni #RewaNews #POCSOAct #MadhyaPradeshNews #VindhyaNews








