Edition

मऊगंज में दुष्कर्म और पॉक्सो मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, सेमरिया बस स्टैंड से पकड़ा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मऊगंज में दुष्कर्म और पॉक्सो मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, सेमरिया बस स्टैंड से पकड़ा…

मऊगंज जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रीवा जिले के सेमरिया बस स्टैंड से पकड़ा। 28 नवंबर को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

अपहृता के बयान के आधार पर बढ़ाई गईं धाराएं…पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2026 को शिकायत मिलने पर शाहपुर थाने में अपराध क्रमांक 411/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 24 अक्टूबर को अपहृता को तलाश कर लिया था।

जांच के दौरान न्यायालय में दर्ज अपहृता के बयान के आधार पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 87, 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 जोड़ी गईं। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर सेमरिया से गिरफ्तारी…पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित द्विवेदी (23) ग्राम भैदा, रमनगरी, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज का निवासी है। मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने 28 नवंबर को उसे सेमरिया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई…यह कार्रवाई मऊगंज एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन में की गई। एएसपी शशिकांत सरयाम और एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामदीन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामदीन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिलराज सिंह और रामनरेश पटेल, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, कमलेश यादव तथा आरक्षक निलेश तिवारी शामिल रहे।

#RewanchalRoshni #MauganjNews #MPPolice #POCSOAct #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!