मैहर में सिंघाड़े की दुकान लगाने को लेकर दो महिलाओं में मारपीट…

मैहर के घंटाघर चौराहे पर शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे सिंघाड़े की दुकान लगाने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों महिलाओं के बीच लात-घूंसे चलने लगे। घटना के दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दुकान लगाने की बात पर शुरू हुआ विवाद…जानकारी के मुताबिक, करियापानी निवासी राजवती केवट और एक अन्य महिला के बीच दुकान लगाने को लेकर बहस हुई थी। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और उन्होंने एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी।
लोगों ने कराया बीच-बचाव….मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को अलग कराकर मामला शांत कराया। कुछ देर तक चौराहे पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
#RewanchalRoshni #MaiharNews #MadhyaPradeshNews #VindhyaNews #LocalNews








