Edition

रीवा में छात्रावास की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों छात्र, वार्डन पर कार्रवाई के निर्देश…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में छात्रावास की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों छात्र, वार्डन पर कार्रवाई के निर्देश…

रीवा। ज्ञानोदय ट्राइबल छात्रावास की अव्यवस्थाओं और अधीक्षक के कथित दुर्व्यवहार से परेशान सैकड़ों छात्र बुधवार शाम अपनी परीक्षाएं छोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। छात्रों ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से मुलाकात कर छात्रावास में मिल रही सुविधाओं और अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।

अधीक्षक पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार का आरोप…छात्रों का आरोप था कि छात्रावास अधीक्षक उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और बातचीत के दौरान गाली-गलौज भी करते हैं। छात्रों ने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर कई बार अधीक्षक और विद्यालय प्राचार्य से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

भोजन और साफ-सफाई की व्यवस्था पर उठाए सवाल…छात्रों ने कलेक्टर को बताया कि छात्रावास में शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा छात्रावास परिसर में गंदगी, शौचालयों की खराब स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत की गई।

कलेक्टर ने दिए निलंबन के निर्देश…छात्रों के कलेक्ट्रेट पहुंचने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अपने चैंबर से बाहर आए और विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। शिकायतों के बाद उन्होंने अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने छात्रों को समझाइश देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान फोन पर भी कराया जा सकता था। इसके लिए परीक्षाएं छोड़कर कलेक्ट्रेट आने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार कराने का भरोसा भी दिलाया।

#RewaNews #StudentHostel #MadhyaPradeshNews #EducationNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!