Edition

रीवा में स्कूली बच्चों से भरा बैटरी ऑटो पलटा, 4 घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में स्कूली बच्चों से भरा बैटरी ऑटो पलटा, 4 घायल…

रीवा। जवा थाना क्षेत्र के गढ़ा में गुरुवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा बैटरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे की जांघ की हड्डी टूट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

एक बच्चे की हालत गंभीर दूसरे की जांघ टूटी…जानकारी के अनुसार, हादसे में रौनक कोल, पिता भैरव कोल, निवासी भितरी गंभीर रूप से घायल हुआ है। बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे स्थान पर ले जाया गया। वहीं, 10 वर्षीय आर्यन कोल, पिता रोहित कोल, निवासी बसरेही की जांघ की हड्डी टूट गई है।

इसके अलावा कोमल चर्मकार (8), पिता रवि चर्मकार, निवासी जोहा और कार्तिक वर्मा, पिता रवि वर्मा, निवासी जोन्हा भी घायल हुए हैं।

ज्ञान गंगा स्कूल का बताया जा रहा ऑटो..बताया गया कि हादसे के समय ऑटो में ज्ञान गंगा स्कूल के बच्चे सवार थे। ऑटो के संचालन और स्वामित्व को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। स्कूल संचालक अवनीश के मुताबिक, ऑटो मनीष कुमार माझी का था। वहीं, शुरुआती जानकारी में इसे स्कूल संचालक आशीष कुमार माझी के नाम से संचालित बताया गया है।

पुलिस जुटा रही जानकारी…एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि हादसे में स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। ऑटो कैसे अनियंत्रित होकर पलटा, इसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

#RewaNews #SchoolVanAccident #MadhyaPradeshNews #RoadAccident #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!