सतना के बिरसिंहपुर में दुकान बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दंपती घायल…

सतना जिले के बिरसिंहपुर में शनिवार सुबह दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर नामदेव परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। घटना में नरेंद्र नामदेव के सिर और उनकी पत्नी लक्ष्मी के हाथ में चोट आई। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
पुराने विवाद में शुरू हुई कहासुनी…पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र नामदेव का अपने पारिवारिक भाई अशोक नामदेव और भतीजों रामकृष्ण व रामबालक से दुकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह नरेंद्र घर से बाहर निकले, तभी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि रामकृष्ण ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर गाली-गलौज की और नरेंद्र पर लाठी से हमला कर दिया।
बीच-बचाव के दौरान महिला को भी चोट…हमले के बाद नरेंद्र ने भी बचाव में लाठी उठा ली, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव कर रही नरेंद्र की पत्नी लक्ष्मी के हाथ में भी चोट आई। घटना में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं।
दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच…पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
#RewanchalRoshni #SatnaNews #Birsinghpur #CrimeNews #VindhyaNews








