Edition

सतना से चित्रकूट तक चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख के जेवर बरामद…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना से चित्रकूट तक चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख के जेवर बरामद…

सतना में सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की पांच वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सतना से लेकर चित्रकूट तक कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। उनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी में 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

200 से ज्यादा CCTV फुटेज से मिला सुराग…पुलिस के अनुसार, 6-7 नवंबर की दरम्यानी रात कृष्णकुंज कॉलोनी, बगहा में किराए के मकान में रहने वाले विवेक सिंह (36) के घर चोरी हुई थी। घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर गायब होने पर उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज देखी। साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर मनोज जोशी (34), निवासी गुलुआ, थाना कोठी और हाल निवासी सोहौला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

सतना और चित्रकूट की पांच वारदातों का खुलासा…पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मनोज ने अपने साथियों भगवानदीन सिंगरौल (40), निवासी लखन चौक और विष्णु गुप्ता (26), निवासी आरएस कॉलोनी, टिकुरिया टोला के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने सिविल लाइन क्षेत्र के खैरा, बगहा, कृष्णकुंज कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, रामपुर चौरासी और अमौधा में मिश्रा ढाबा के पीछे चोरी की घटनाओं में शामिल होना बताया। इसके अलावा चित्रकूट के रजौला में भी चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।

एक आरोपी जेल भेजा, दो पुलिस रिमांड पर…पुलिस ने कोलगवां थाना क्षेत्र में दबिश देकर भगवानदीन और विष्णु को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। विष्णु गुप्ता को जेल भेज दिया गया, जबकि मनोज और भगवानदीन को अन्य मामलों में पूछताछ और बरामदगी के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कार्रवाई में टीआई प्रीति विश्वकर्मा, साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह, एएसआई अमर सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

#RewanchalRoshni #SatnaNews #CrimeNews #ChitrakootNews #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!