Edition

बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली
स्टैंड अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। महापर्व छठ का व्रत करने वाली महिलाओं के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दिल्ली के थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता निलोत्पल मृणाल ने साकेत पुलिस स्टेशन में यह FIR दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 अक्टूबर को साकेत के एक क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, बिहार की महिलाओं, उनकी गरिमा, धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

साकेत थाने में FIR, इन धाराओं में केस
निलोत्पल मृणाल ने अपनी शिकायत में कॉमेडियन यश माहेश्वरी, कार्यक्रम के आयोजकों और कॉमेडी क्लब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने साकेत थाने में ये मामला दर्ज कराया है। FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79, 196, 296 और 352 लगाई गई हैं। यह विवाद बिहार की महिलाओं और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों की जांच करेंगे।

पटना में भी दर्ज हुई है FIR
इससे पहले कॉमेडियन यश माहेश्वरी के यूट्यूब चैनल के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला मंगलवार को साइबर पुलिस थाने में दर्ज किया गया। पटना साइबर पुलिस ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कथित टिप्पणियों की जानकारी मिली थी। पुलिस ने कहा कि ये टिप्पणियां महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने, विभिन्न समुदायों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने की आशंका पैदा कर सकती हैं।

यश माहेश्वरी से जुड़ा विवाद क्या है?

  • पुलिस ने कहा कि यश माहेश्वरी के यूट्यूब चैनल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
  • यह विवाद स्टैंड-अप कॉमेडी वीडियो ‘मोरली क्वेश्चनेबल’ के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुआ।
  • वीडियो में यश माहेश्वरी बिहार की महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं।
  • इसमें छठ पूजा के दौरान महिलाओं के माथे पर लंबा सिंदूर लगाने को लेकर टिप्पणी की गई थी।
  • कॉमेडियन ने 21 नवंबर को ‘हाइडआउट कॉमेडी क्लब’ में अपने कार्यक्रम का एक वीडियो क्लिप अपलोड किया था, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। बाद में यश माहेश्वरी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी अनुचित थी।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!