Edition

सीएम मोहन यादव 28 नवंबर को रीवा आएंगे, पदयात्रा में होंगे शामिल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम मोहन यादव 28 नवंबर को रीवा आएंगे, पदयात्रा में होंगे शामिल….

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 नवंबर को रीवा दौरे पर आएंगे। वे भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा सुबह 11 बजे एनसीसी ग्राउंड से शुरू होगी। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री निमूबेन बांभनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे।

एनसीसी ग्राउंड से पद्मधर पार्क तक निकलेगी पदयात्रा…भाजपा संभाग प्रभारी विजय दुबे ने बताया कि पदयात्रा एनसीसी ग्राउंड से शुरू होकर कॉलेज चौराहा, सिरमौर चौराहा और अमहिया मार्ग से गुजरेगी। इसके बाद अस्पताल चौराहा और प्रकाश चौराहा होते हुए पद्मधर पार्क पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

भाजपा कार्यालय में हुई तैयारियों पर चर्चा…कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज में बैठक आयोजित की गई। संभाग प्रभारी विजय दुबे की मौजूदगी में हुई बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, विधायक नागेंद्र सिंह, सिद्धार्थ तिवारी और नरेंद्र प्रजापति, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#RewaNews #MadhyaPradeshNews #MohanYadav #BJPNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!