Edition

रीवा में पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय चली गोली, फल व्यापारी घायल; ICU में भर्ती…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय चली गोली, फल व्यापारी घायल; ICU में भर्ती…

रीवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार देर रात पिस्टल से अचानक गोली चलने से फल व्यापारी शुभम खटीक घायल हो गए। गोली उनके पेट में लगी। परिजनों ने उन्हें संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुभम खटीक, पिता शंकर खटीक, पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनके पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पिस्टल कहां से आई, पुलिस कर रही जांच…कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल युवक का संजय गांधी अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पिस्टल कहां से आई और किन परिस्थितियों में गोली चली। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

#RewaNews #FiringIncident #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!