Edition

कटनी में खुले में मांस-मछली की दुकानों के विरोध में बजरंग दल और विहिप का धरना..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटनी में खुले में मांस-मछली की दुकानों के विरोध में बजरंग दल और विहिप का धरना…

कटनी नगर निगम क्षेत्र में खुले में और सड़क किनारे संचालित मांस, मछली, मुर्गा और अंडे की दुकानों के विरोध में बुधवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर दुकानों के संचालन को लेकर अपनी आपत्ति जताई। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद नगर निगम अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।

सार्वजनिक स्थानों पर दुकानें संचालित होने पर जताई आपत्ति,प्रदर्शनकारी संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप था कि नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में मांस, मुर्गा, मछली और अंडे की दुकानें संचालित हो रही हैं। उनका कहना था कि इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को असुविधा होती है। उन्होंने इस संबंध में धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का भी हवाला दिया।

नियमों के पालन की मांग…कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे कई वर्षों से नगर निगम और जिला प्रशासन को शिकायतें एवं ज्ञापन सौंप रहे हैं। उन्होंने मांग की कि खुले में और सड़क किनारे दुकानें संचालित करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही दुकानों का संचालन निर्धारित स्थानों और वेंडिंग जोन में कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई हो।

अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन…प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कार्यालय परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

#KatniNews #BajrangDal #VHP #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!