मैहर में बोलेरो पलटने से चालक की मौत, रिश्तेदार को स्टेशन छोड़कर लौट रहे थे…

मैहर जिले में सतना-अमरपाटन मार्ग पर अतरहार के पास सड़क हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुआ। मृतक की पहचान जाहिर सौदागर (45), पिता मोहम्मद जलील, निवासी मनिहारन टोला, अमरपाटन के रूप में हुई है।
रिश्तेदार को सतना रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहे थे….जानकारी के अनुसार, जाहिर सौदागर अपने एक रिश्तेदार को सतना रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से बोलेरो लेकर अमरपाटन लौटते समय अतरहार के पास अचानक सामने एक अज्ञात वाहन आ गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में जाहिर को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे जाहिर…जाहिर सौदागर ड्राइवर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजनों के अनुसार, वे परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आजीविका को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
#MaiharNews #RoadAccident #Amarpatan #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









