Edition

मैहर में NH-30 पर बाइक की टक्कर से 6 लोग घायल, दो की हालत गंभीर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में NH-30 पर बाइक की टक्कर से 6 लोग घायल, दो की हालत गंभीर…

मैहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पोड़ी के पास मंगलवार शाम सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। कन्हवारा की ओर से आ रही बाइक ने सड़क पर पैदल जा रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सेंटरिंग का काम पूरा कर लौट रहे थे मजदूर…जानकारी के अनुसार, राजेश साकेत (42), निवासी बराकला और सुरेश कुशवाहा (38), निवासी कल्याणपुर अपने साथियों के साथ एक नए मकान में सेंटरिंग का काम पूरा करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान कन्हवारा की ओर से आ रहे बाइक चालक ऋषि दाहिया (35) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

राजेश को गंभीर चोट, सतना रेफर…हादसे में ऋषि दाहिया का हाथ टूट गया, जबकि राजेश साकेत के पैर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद राजेश को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार मैहर के सिविल अस्पताल में जारी है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में की मदद…घटना की जानकारी मिलने पर मौके की ओर जा रहे बाइक सवार आशुतोष दहायत (22) और अभय दाहिया (21), निवासी ग्राम करुआ की बाइक भी कन्हवारा के पास फिसल गई। दोनों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं।

हादसे के बाद समाजसेवी छोटू कुशवाहा और उनके साथियों ने ऑटो सहित अन्य वाहनों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

#MaiharNews #NH30 #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!