सतना में अड़ीबाजी के मामले में 5 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा..

सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में पांच महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बल्ली उर्फ शिवकुमार यादव (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शराब के लिए मांगे थे रुपए…पुलिस के मुताबिक, 24 मई को धवारी गली नंबर-5 निवासी सुनील कुमार गौतम अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान बल्ली उर्फ शिवकुमार यादव ने उनसे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। सुनील कुमार के इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पांच महीने से फरार था आरोपी..पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
टीआई हेमंत शर्मा के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #PoliceAction #RewanchalRoshni









