Edition

सतना में फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस जब्त….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस जब्त…

सतना। शहर के घूरडांग स्थित आदर्शनगर कॉलोनी में घर के बाहर फायरिंग, पथराव और तोड़फोड़ के मामले में कोलगवां थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

घर के बाहर की थी फायरिंग और तोड़फोड़…पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात यश त्रिपाठी (26) अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अजय जायसवाल (26), महेंद्र सोनी उर्फ शिब्बू (25), दिव्यांशु सिंह उर्फ आकाश (24) और स्नेहिल शुक्ला एसयूवी से वहां पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर गाली-गलौज और पथराव किया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों और घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग भी हुई। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी।

चार दिन की तलाश के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार…यश त्रिपाठी की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महेंद्र सोनी, अजय जायसवाल और दिव्यांशु सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं, स्नेहिल शुक्ला की तलाश जारी है।

पिस्टल और कारतूस बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजे गए…पुलिस ने महेंद्र सोनी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है। इसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 भी जोड़ी गई। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #PoliceAction #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

निर्माणाधीन डायमण्ड पार्क का कलेक्टर ने किया निरीक्षण:मार्च तक काम पूरा करने का लक्ष्य; अतिक्रमण हटाने और बाधाएं दूर करने के निर्देश पन्ना5 घंटे पहले पन्ना जिले में हीरा कारोबार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जनकपुर में डायमण्ड पार्क का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर काम की प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। 12 हेक्टेयर में बन रहे 126 औद्योगिक प्लॉट करीब 12 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले डायमण्ड पार्क का निर्माण जून से शुरू हुआ है। इसे आगामी मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने मास्टर प्लान और नक्शे का अवलोकन कर अधिकारियों से पार्क में विकसित की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। परियोजना के तहत अलग-अलग आकार के 126 औद्योगिक प्लॉट तैयार किए जा रहे हैं। जनकपुर में निर्माणाधीन डायमण्ड पार्क का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। जनकपुर में निर्माणाधीन डायमण्ड पार्क का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी बनेगा डायमण्ड पार्क में औद्योगिक प्लॉट के साथ सर्वसुविधायुक्त कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, पहले प्रस्तावित डायमण्ड म्यूजियम अब नए और अधिक उपयुक्त स्थान पर बनाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि निर्माण में आ रही प्रशासनिक और तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने पार्क की जमीन पर कहीं भी अतिक्रमण होने पर उसे शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा कराने के लिए कहा गया। रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद डायमण्ड पार्क बनने से पन्ना के हीरा कारोबार को व्यवस्थित मंच मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे रोजगार के नए अवसर भी तैयार हो सकते हैं…

error: Content is protected !!