Edition

सतना में युवक को अगवा करने की कोशिश, इंदौर से आए चार लोगों ने की मारपीट..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में युवक को अगवा करने की कोशिश, इंदौर से आए चार लोगों ने की मारपीट…

सतना। सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट और उसे अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंदौर से आए चार लोगों ने युवक को बहाने से बुलाया और उसके साथ मारपीट कर जबरन कार में बैठाने लगे। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए।

खाने के बहाने बुलाकर किया हमला..पुलिस के मुताबिक, नवीन द्विवेदी (28) निवासी गुढ़वा, बिरसिंहपुर, वर्तमान में शिव कॉलोनी में रहता है। वह वर्ष 2022 से 2024 तक इंदौर में काम करता था। इसी दौरान उसकी धीरज गढ़वाल से दोस्ती हुई थी। करीब दो साल पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें नवीन ने धीरज को थप्पड़ मार दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।

शुक्रवार दोपहर धीरज रीवा रोड स्थित एकता टावर के पास नवीन को मिला और खाने का सामान लाने के बहाने बुलाया। नवीन जब बताए गए स्थान पर पहुंचा तो धीरज अपने तीन साथियों के साथ काले रंग की कार में मौजूद था। आरोप है कि चारों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

लोगों ने कार घेरकर युवक को बचाया…आरोपियों ने नवीन को जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कार को घेरकर उसे छुड़ा लिया। मारपीट में नवीन के बाएं हाथ, कोहनी, चेहरे और गर्दन पर चोटें आई हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। नवीन तीनों फरार आरोपियों की पहचान नहीं कर सका। शिकायत के अनुसार, जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

#SatnaNews #SatnaCrimeNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!