Edition

सतना के दो मंदिरों में चोरी के मामले में दंपती गिरफ्तार, कटनी से पकड़े गए आरोपी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के दो मंदिरों में चोरी के मामले में दंपती गिरफ्तार, कटनी से पकड़े गए आरोपी…

सतना। सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के दो मंदिरों में हुई चोरी के मामलों में पुलिस ने कटनी निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों से चोरी गए सामान की बरामदगी और घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

जून और जुलाई में हुई थी चोरी…पुलिस के अनुसार, पहली घटना 21 जून 2026 को रामपुर पाठा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में हुई थी। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को परसमनिया पहाड़ स्थित सत्य माता मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई थी। दोनों घटनाओं के संबंध में उचेहरा थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।

कटनी निवासी दंपती गिरफ्तार..पुलिस ने दोनों मामलों में राजा मोहन साहू (42), पिता स्वर्गीय गोपाल साहू और उनकी पत्नी राजनंदनी साहू को गिरफ्तार किया है। दोनों कटनी के प्रेम नगर, तिलक कॉलेज के पास के निवासी बताए गए हैं।

उचेहरा थाने में अपराध क्रमांक 265/26 और 284/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के सामान की बरामदगी और दोनों घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

#SatnaNews #SatnaCrimeNews #MaiharNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!