Edition

सतना में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, विवाद में सिर पर पटका था पत्थर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, विवाद में सिर पर पटका था पत्थर…

सतना। सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संपत्ति सहित अन्य विवादों को लेकर पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। 8 नवंबर को हुए विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें पिता की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी।

विवाद के दौरान दोनों हुए थे घायल…पुलिस के मुताबिक, 58 वर्षीय हीरालाल सिंगरहा गांव के बाहर मड़ैया बनाकर रहते थे। उनका अपने बेटे मोतीलाल केवट (43) से संपत्ति और अन्य मामलों को लेकर अक्सर विवाद होता था। दोनों के बीच पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं।

8 नवंबर की शाम केमलागार तालाब के पास दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इस दौरान हीरालाल ने लोहे की रॉड से बेटे मोतीलाल पर हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। इसके बाद मोतीलाल ने पास पड़ा पत्थर उठाकर पिता के सिर पर मार दिया। घटना में दोनों घायल हो गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज…परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ी।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोतीलाल केवट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

#SatnaNews #NagodNews #SatnaCrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!