चित्रकूट में हजारों दीपों से जगमगाए मंदाकिनी के घाट, डिप्टी सीएम ने किया दीपदान..

चित्रकूट। देव प्रबोधिनी एकादशी और देव दिवाली के अवसर पर चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने मंदाकिनी में स्नान, दीपदान और कामदगिरि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

रामघाट और भरतघाट पर उमड़े श्रद्धालु…रामघाट, भरतघाट सहित मंदाकिनी नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम होते ही दीपों की रोशनी से घाटों का नजारा आकर्षक हो गया। इस दौरान आतिशबाजी से आसमान भी रोशन हुआ और देर तक धार्मिक माहौल बना रहा।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया पूजन और दीपदान…मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राघव प्रयाग घाट पर आचार्य आश्रम के युवराज स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य के साथ मां मंदाकिनी का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने संतों के साथ दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
#Chitrakoot #DevDiwali #MandakiniRiver #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni




