सतना में बदलेगा मौसम, दो दिन बूंदाबांदी के आसार…

सतना। सतना में मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान के प्रभाव से शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, शनिवार और रविवार को सतना सहित रीवा संभाग के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान में उतार-चढ़ाव..शुक्रवार को सतना में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड…मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर समाप्त होने के बाद पूर्वी मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाएं सक्रिय होंगी। इससे सतना और रीवा संभाग में तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले दो दिनों के बाद आसमान साफ होने के साथ सर्द हवाओं का असर बढ़ सकता है।
#SatnaWeather #MadhyaPradeshWeather #RewaNews #WeatherUpdate #RewanchalRoshni







