सीधी कॉलेज के 24 छात्रों को BSc गणित में ATKT, पुनर्मूल्यांकन की मांग……

सीधी स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय संजय गांधी स्मृति स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी गणित प्रथम वर्ष के 24 छात्रों को ATKT मिली है। शनिवार दोपहर छात्रों ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए पुनर्मूल्यांकन की मांग की।
NSUI ने प्राचार्य को सौंपे आवेदन…NSUI के प्रदेश सचिव विक्रांत परिहार छात्रों के साथ कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य को आवेदन सौंपे। सभी 24 छात्रों की ओर से अलग-अलग आवेदन दिए गए। छात्रों ने परीक्षा परिणाम की जांच कराने और उत्तरपुस्तिकाओं का निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन करने की मांग की।
छात्रों का कहना है कि यदि मूल्यांकन में कोई त्रुटि हुई है तो उसका असर उनकी आगे की पढ़ाई पर पड़ सकता है। NSUI प्रदेश सचिव विक्रांत परिहार ने कहा कि मूल्यांकन में गलती मिलने पर उसे जल्द सुधारा जाना चाहिए। समय पर समाधान नहीं होने पर छात्रों के हित में यह मुद्दा आगे भी उठाया जाएगा।
विश्वविद्यालय को पत्र लिखेगा कॉलेज प्रशासन…कॉलेज के प्राचार्य प्रभाकर सिंह ने बताया कि छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर विश्वविद्यालय को पत्र लिखा जाएगा। नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छात्रों की समस्या के समाधान का प्रयास करने की बात कही।
#SidhiNews #StudentIssues #NSUI #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni





