मऊगंज की गौशालाओं में गोवंश की होगी मौके पर गिनती, सत्यापन के बाद मिलेगा अनुदान…

मऊगंज जिले की सभी गौशालाओं में अब गोवंश की वास्तविक संख्या का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाएगा। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों को गौशालाओं में दर्ज गोवंश की संख्या और वहां मौजूद मवेशियों का मिलान करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने शनिवार को बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी गौशालाओं में पहुंचकर गोवंश की गिनती करेंगे। सत्यापन के बाद ही गौशाला संचालकों को अनुदान की राशि जारी की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, अनुदान का लाभ गौशालाओं में वास्तव में मौजूद गोवंश के भरण-पोषण के लिए दिया जाएगा।
रिकॉर्ड में अंतर मिलने पर होगी कार्रवाई….प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी रिकॉर्ड और मौके पर मिली गोवंश की संख्या में अंतर पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन में लापरवाही, गलत आंकड़े या वित्तीय गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्षता से सत्यापन करने को कहा है।
#MauganjNews #CattleShelter #CowProtection #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni






