Edition

मऊगंज में दीपावली पर परिवार से मारपीट का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई गुहार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मऊगंज में दीपावली पर परिवार से मारपीट का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई गुहार…

मऊगंज जिले के दामोदरगढ़ गांव में दीपावली के दिन परिवार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप सामने आया है। मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित अंजनी कुमार पटेल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।

डंडे और पत्थरों से मारपीट का आरोप…शिकायत आवेदन के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को दीपावली के दिन अंजनी कुमार पटेल का गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि सुनील कुमार पटेल, अनिल कुमार पटेल, सुशील पटेल और आशु पटेल ने गाली-गलौज करते हुए अंजनी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ डंडों और पत्थरों से मारपीट की। घटना में कई लोगों को चोटें आने की बात कही गई है। पीड़ित ने आवेदन के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी संलग्न की है।

पहले भी शिकायत देने का दावा…अंजनी कुमार पटेल ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने रास्ता रोककर डंडा और फरसा दिखाने तथा कट्टे से धमकाने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, 8 नवंबर को मऊगंज थाने में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे पहले 15 अक्टूबर को भी उन्होंने धमकी और गाली-गलौज की शिकायत की थी।

ASP ने जांच का दिया भरोसा…शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अंजनी कुमार पटेल ने एएसपी शशिकांत सरयाम को आवेदन सौंपा। एएसपी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

#MauganjNews #RewaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!