रीवा रेंज IG गौरव राजपूत ने मैहर में किया पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, बलवा ड्रिल का लिया जायजा…

रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत शनिवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए मैहर पहुंचे। पुलिस लाइन देवी जी में उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस जवानों के अनुशासन और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस वाहनों और उपलब्ध संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया।

बलवा ड्रिल में आंसू गैस के इस्तेमाल का अभ्यास
निरीक्षण के दौरान पुलिस बल ने आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का प्रदर्शन किया। इसमें आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को नियंत्रित करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। IG ने बलवा जैसी स्थिति में पुलिस की भूमिका, नेतृत्व और उपलब्ध संसाधनों के उपयोग की तैयारियों को देखा।
इस दौरान मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर सहित जिले के पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
अमरपाटन थाना और SDOP कार्यालय का भी निरीक्षण….
मैहर पुलिस लाइन के निरीक्षण के बाद IG गौरव राजपूत अमरपाटन पहुंचे। यहां थाना स्टाफ ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने अमरपाटन थाना परिसर और SDOP कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के रिकॉर्ड, व्यवस्थाओं, पुलिस के कामकाज और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान SDOP ख्याति मिश्रा, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक, थाना प्रभारी साधना कठेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
IG गौरव राजपूत ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के तहत परेड ग्राउंड, रिजर्व इंस्पेक्टर (RI) और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही बलवा ड्रिल के माध्यम से गंभीर परिस्थितियों में पुलिस बल की तैयारी और संसाधनों के इस्तेमाल की प्रक्रिया का आकलन किया गया।
#MaiharNews #SatnaNews #PoliceInspection #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni





