Edition

मैहर की गोरसरी घाटी में ब्रेक फेल होने से कार पलटी, दंपती और बच्ची घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर की गोरसरी घाटी में ब्रेक फेल होने से कार पलटी, दंपती और बच्ची घायल…

मैहर जिले की गोरसरी घाटी में शनिवार दोपहर ब्रेक फेल होने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनकी छह माह की बच्ची को मामूली चोटें आईं। तीनों को उपचार के लिए अमरपाटन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मैहर निवासी ऋषभ गुप्ता अपनी पत्नी वैष्णवी गुप्ता और छह माह की बच्ची के साथ ब्यौहारी में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान गोरसरी घाटी में उनकी कार (MP19 CC7827) के ब्रेक फेल हो गए। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क पर पलट गई।

राहगीरों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल…हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों का उपचार जारी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सभी को मामूली चोटें आई हैं।

#MaiharNews #SatnaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!