Edition

सतना के कारगिल ढाबे में मारपीट के 2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के कारगिल ढाबे में मारपीट के 2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी…

सतना के रीवा-सतना मार्ग स्थित कारगिल ढाबे में कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजीराबाद निवासी अमान खान (26) और मोहम्मद शैफ जाहिद (27) के रूप में हुई है। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

बंद ढाबे में सामान मांगने पर हुआ था विवाद…जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे सात से आठ युवक कारगिल ढाबे पहुंचे थे। ढाबा बंद होने के कारण कर्मचारियों ने आइसक्रीम, सिगरेट, अंडा करी और डिस्पोजल देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि युवकों ने तलवार, बेसबॉल बैट, लाठी-डंडे और बेल्ट से कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान ढाबे में भी तोड़फोड़ की गई।

हमले में चार कर्मचारी घायल…घटना में दीपक पटेल, सूरज गोंड़, सुनील अहिरवार और अंकित अहिरवार घायल हुए थे। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। ढाबा संचालक रमेश सिंह ने हमलावरों पर पेटी में रखे 20 हजार रुपये ले जाने का आरोप भी लगाया था। पूरी घटना ढाबे में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई थी।

अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस..पुलिस पूछताछ में टोनू नाम के युवक की भूमिका भी सामने आई है। इसके अलावा तीन से चार अन्य युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

#SatnaNews #SatnaCrime #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!