जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सतना के सूबेदार मेजर का निधन, सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई…

सतना जिले के सूबेदार मेजर दिलीप पांडेय का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। शुक्रवार को उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक छा गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गृह गांव चौड़ा पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे विनीत पांडेय ने उन्हें मुखाग्नि दी।

आर्मी एयर डिफेंस कोर में थे तैनात…दिलीप पांडेय भारतीय थलसेना की आर्मी एयर डिफेंस कोर में पदस्थ थे। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और जम्मू-कश्मीर में उनका उपचार चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार सुबह उनके निधन की सूचना परिवार को मिली।
दीपावली पर घर आने की थी तैयारी…परिवार के मुताबिक, दिलीप पांडेय दीपावली पर घर आने वाले थे। उनके बड़े बेटे विक्रम के घर बेटे का जन्म हुआ था। ऐसे में वे अपने पोते को देखने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए उत्साहित थे, लेकिन घर लौटने से पहले ही उनके निधन की खबर आ गई।

परिवार में पत्नी और दो बेटे…दिलीप पांडेय के परिवार में पत्नी संध्या पांडेय और दो बेटे विक्रम व विनीत हैं। बड़ा बेटा विक्रम निजी नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा विनीत इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी, दोनों बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई के दौरान गांव का माहौल गमगीन रहा।
#SatnaNews #IndianArmy #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni #ArmyTribute






