Edition

सतना के अमौधा में सूने मकान से जेवर चोरी, CCTV में दिखे 5 नकाबपोश…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के अमौधा में सूने मकान से जेवर चोरी, CCTV में दिखे 5 नकाबपोश…

सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमौधा में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के दौरान घर में घुसे पांच नकाबपोश CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर की रात चोरों ने कल्याणी ठाकुर के मकान का मुख्य गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उस समय मकान मालिक अपने पैतृक गांव चितहरा गई हुई थीं। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

पड़ोसी ने दी चोरी की सूचना…अगली सुबह पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देखा और कल्याणी ठाकुर को इसकी सूचना दी। घर लौटने पर उन्हें बेडरूम का सामान बिखरा मिला और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ पाया गया। जांच करने पर सोने की चेन, चांदी की पायल, अंगूठी समेत अन्य सामान गायब मिला।

कल्याणी ठाकुर ने सिविल लाइन थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है।

#SatnaNews #SatnaCrime #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!