Edition

पन्ना में कुत्तों के हमले से 12 लोग घायल, बुजुर्ग का अंगूठा कटा; बच्चों पर भी किया हमला…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में कुत्तों के हमले से 12 लोग घायल, बुजुर्ग का अंगूठा कटा; बच्चों पर भी किया हमला…

पन्ना शहर और आसपास के गांवों में रविवार को कुत्तों के हमले की घटनाओं में 10 से 12 लोग घायल हो गए। करीब दो घंटे के भीतर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। एक 76 वर्षीय बुजुर्ग किसान के दाएं हाथ का अंगूठा कुत्ते के हमले में कटकर अलग हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, दो से तीन घायलों की हालत गंभीर थी।

बुजुर्ग किसान पर घर के बाहर किया हमला….जानकारी के अनुसार, बरेडा निवासी 76 वर्षीय किसान ठाकुरदीन मिश्रा घर के बाहर धूप ले रहे थे। इसी दौरान कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके दाएं हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चियों पर हमले, बचाने पहुंची बहन भी घायल….बृजपुर निवासी 11 वर्षीय रेशमा कोरी पानी पीने के लिए घर जा रही थीं, तभी कुत्ते ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने उन्हें बचाया। वहीं, कलदा गांव में 11 वर्षीय रागनी वर्मा पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। बहन को बचाने पहुंचीं प्रियांशु वर्मा को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।

इसके अलावा बड़गड़ी निवासी 14 वर्षीय आर्यन चौकीदार, उनकी दादी सुचित्रा चौकीदार और दादा सुजीत चौकीदार भी कुत्ते के हमले में घायल हुए।

जिला अस्पताल में 10 से 12 घायलों का इलाज…जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल यादव के मुताबिक, रविवार दोपहर कुत्तों के हमले में घायल 10 से 12 लोग उपचार के लिए पहुंचे थे। इनमें दो से तीन मरीजों की हालत गंभीर थी। एक बुजुर्ग का अंगूठा कटकर अलग हो गया था, जबकि एक महिला के हाथ में गंभीर चोट आई थी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर मामलों में छोटे ऑपरेशन भी किए गए।

डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से बचाव के लिए समय पर चिकित्सकीय सलाह और जरूरी उपचार लेना महत्वपूर्ण है।

आवारा कुत्तों को लेकर पार्षद ने उठाए सवाल….नगर पालिका पन्ना के नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड क्रमांक-11 के पार्षद मोहम्मद रेहान खान ने शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई चौराहों पर बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते हैं और लोगों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कुत्तों को पकड़ने, उनका टीकाकरण कराने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी….पार्षद ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले में नगर पालिका सीएमओ उमाशंकर मिश्रा से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

#PannaNews #DogAttack #MadhyaPradeshNews #PublicSafety #RewanchalRoshni

जरूरी सूचना:- कुत्ते के काटने पर घाव को साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट धोएं और तुरंत अस्पताल जाकर रेबीज से बचाव का उपचार लें। लक्षणों का इंतजार न करें।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!