Edition

मैहर में जंगली हाथी ने गाय को कुचलकर मार डाला, ओबरा गांव के पास पहुंचा हाथी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में जंगली हाथी ने गाय को कुचलकर मार डाला, ओबरा गांव के पास पहुंचा हाथी…

मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में घूम रहे जंगली हाथी E5 (C4) ने सोमवार रात चोरखरी गांव के पास एक गाय को कुचलकर मार डाला। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटने से हाथी के आक्रामक होने की जानकारी सामने आई है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

बांधवगढ़ से मैहर पहुंचा है हाथी,जानकारी के अनुसार, कॉलर आईडी लगा नर हाथी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से निकलकर 28-29 अक्टूबर की दरमियानी रात बाणसागर डैम पार करते हुए मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र में पहुंचा था। पिछले पांच दिनों से वह अलग-अलग स्थानों पर विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी लोकेशन पर नजर बनाए हुए है।

इटमा कोठार से ओबरा की ओर बढ़ा हाथी..अमरपाटन रेंजर प्रफुल्ल त्रिपाठी के मुताबिक, हाथी इटमा कोठार से करीब तीन किलोमीटर आगे बढ़कर फिलहाल ओबरा गांव के क्षेत्र में पहुंच गया है। वन विभाग के कर्मचारी कॉलर आईडी के जरिए उसकी निगरानी कर रहे हैं और उसे आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील…वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथी के आसपास भीड़ नहीं लगाने और उसके नजदीक जाने से बचने की अपील की है। हाथी को भगाने या परेशान करने की कोशिश न करें। हाथी दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

#MaiharNews #WildElephant #AmarpatanNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!