Edition

मऊगंज में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मऊगंज में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर घायल…

मऊगंज जिले में कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर सोमवार रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कटरा से गांव लौटते ..समय हुआ हादसा.जानकारी के अनुसार, हकरिया निवासी विनोद विश्वकर्मा (32), पिता प्रभुनाथ विश्वकर्मा, अपने साथी रवि साहू, पिता मुनिराज साहू के साथ बाइक से कटरा से गांव लौट रहे थे। सोमवार रात करीब 9 बजे कोदइया-जोधपुर के पास कसियार मोड़ पर उनकी बाइक की गिट्टी लोड ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम दोनों को सिविल अस्पताल मऊगंज लेकर पहुंची।

एक युवक की मौत, दूसरा रीवा रेफर,अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद विनोद विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रवि साहू की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया।

ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, जांच जारी,रामपुर चौकी प्रभारी अनंत विजय सिंह के अनुसार, हादसे में एक युवक की मौत हुई है और दूसरे का उपचार जारी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर चालक को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के शव को मऊगंज सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया था। मंगलवार सुबह वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

#MauganjNews #RoadAccident #RewaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!