Edition

पन्ना-अमानगंज घाटी में फंदे पर लटका मिला 31 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना-अमानगंज घाटी में फंदे पर लटका मिला 31 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी..

पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र में पन्ना-अमानगंज घाटी के पास 31 वर्षीय गणपत आदिवासी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। वह कुढ़न गहदरा गांव का निवासी था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पन्ना भिजवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाउंड्रीवॉल के खंभे से लटका मिला शव….जानकारी के अनुसार, गणपत का शव सड़क किनारे बाउंड्रीवॉल के खंभे से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। उसके कपड़े भी घटनास्थल के पास सड़क किनारे रखे मिले थे। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

केन-बेतवा परियोजना में मिला था मुआवजा…मृतक के पिता फूल सिंह के मुताबिक, करीब एक साल पहले केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापन के बदले गणपत को 12.5 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। पिता ने बताया कि यह राशि एक साल के भीतर खर्च हो गई थी। उन्होंने जुए और शराब में पैसे खर्च होने की बात भी कही है।

पैर की बीमारी का चल रहा था इलाज…परिजनों के अनुसार, गणपत के पैर में गंभीर बीमारी थी और उसका इलाज कटनी में चल रहा था। बताया गया कि 1 नवंबर को वह बृजपुर स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां से पत्नी को घर लौटने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका शव पन्ना-अमानगंज घाटी के पास मिला।

परिवार में पत्नी और दो बच्चे…गणपत के परिवार में पत्नी के अलावा आठ वर्षीय बेटा गोलू और छह वर्षीय बेटी साजना हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

#PannaNews #KenBetwaProject #MadhyaPradeshNews #PannaPolice #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!