पन्ना के स्कूल प्राचार्य पर छात्र से मारपीट का आरोप, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत…

पन्ना। जिले के पटना तमोली स्थित यंग अचीवर्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पर कक्षा 7 के छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर छात्र को करीब 100 डंडे मारे गए। घटना के बाद छात्र के हाथों, पैरों और जांघों पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है।

होमवर्क को लेकर मारपीट का आरोप…परिजनों के मुताबिक, स्कूल प्राचार्य विदुर चौरसिया ने होमवर्क को लेकर छात्र के साथ मारपीट की। छात्र के चाचा ने सलेहा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में छात्र के साथ अभद्र व्यवहार और उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद छात्र डरा हुआ है और स्कूल जाने से भी कतरा रहा है। उन्होंने शिकायत करने पर धमकी मिलने का आरोप भी लगाया है।
ABVP ने सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग,मामले को लेकर 2 नवंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सलेहा नगर इकाई ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मामले की निष्पक्ष जांच, छात्र और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने तथा स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच कराने की मांग की।
परिषद ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय देते हुए मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पुलिस ने शिकायत लेकर शुरू की जांच…सलेहा थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडेय के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#PannaNews #SchoolNews #MadhyaPradeshNews #EducationNews #RewanchalRoshni









