Edition

पन्ना में भैंस चोरी के आरोप में सतना के चार आरोपी गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो और तीन भैंसें बरामद…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में भैंस चोरी के आरोप में सतना के चार आरोपी गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो और तीन भैंसें बरामद…

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी के मामलों में पुलिस ने सतना के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिन में स्कॉर्पियो से गांवों में घूमकर मवेशियों की रेकी करते थे और रात में उन्हें वाहन में लादकर ले जाते थे। आरोपियों के कब्जे से दो स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल, 4,700 रुपये और तीन भैंसें बरामद की गई हैं।

सतना के सिटी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी…पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाफर अली, सीबू कुरैशी, महबूब खान और साहिल मंत्री के रूप में हुई है। चारों सतना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की बात कही है।

तीन घटनाओं में नौ पशु चोरी होने की शिकायत….पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को मुटवाकला नर्सरी से एक भैंस और एक पड़िया चोरी हुई थी। इसके बाद 19 सितंबर को बसई मोड़-मुटवाकला रोड स्थित नर्सरी से तीन भैंसें चोरी होने की शिकायत मिली। वहीं, 27 सितंबर को मुटवाकला जंगल से मानसिंह यादव की तीन भैंसें चोरी हुई थीं। इन तीन घटनाओं में कुल नौ पशु चोरी होने की बात सामने आई, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.72 लाख रुपये बताई गई है।

दो स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल भी जब्त…देवेन्द्रनगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियो की कीमत करीब पांच लाख रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत 80 हजार रुपये बताई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

#PannaNews #SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshPolice #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!