Edition

मैहर में 35 से ज्यादा यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटी, दो घायल; अचानक ब्रेक लगाने से हादसा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में 35 से ज्यादा यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटी, दो घायल; अचानक ब्रेक लगाने से हादसा…

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में गुरुवार सुबह हैदराबाद से बनारस जा रही स्लीपर बस सड़क पर पलट गई। हादसा अमदरा थाना क्षेत्र के घुनवारा के पास गोरइया कला स्थित पूजा पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा…जानकारी के मुताबिक, बस नंबर MP44 ZG 7484 गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे घटनास्थल से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने एक बड़ा वाहन आने पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस फिसलकर सड़क पर पलट गई।

स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला….हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। अमदरा थाना पुलिस तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

खेरवासानी टोल की 1033 एंबुलेंस पेट्रोलिंग टीम के अजीत झा और पंकज चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया।

पुलिस कर रही हादसे की जांच….बस कंडक्टर रातीफ खान (39), निवासी जैसलमेर, राजस्थान के मुताबिक, सामने अचानक बड़ा वाहन आने के कारण चालक को ब्रेक लगाना पड़ा, जिसके बाद बस फिसलकर पलट गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

#MaiharNews #BusAccident #RoadSafety #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!