मैहर में 1.4 किलो गांजे के साथ 50 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा…

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान अशोक द्विवेदी (50), निवासी हटवा नई बस्ती के रूप में हुई है। गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर घर में दबिश….पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि हटवा नई बस्ती निवासी अशोक द्विवेदी के घर में गांजा रखा हुआ है। इसके बाद रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक समरजीत कोल और गुड्डू पटेल शामिल थे।
पुलिस टीम बताए गए पते पर पहुंची और तलाशी ली। इस दौरान घर से काले रंग की प्लास्टिक की थैलियों में रखा 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज..पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS एक्ट) की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
#MaiharNews #CrimeNews #NDPSAct #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









