पन्ना में घर से 300 तैयार पटाखे और 200 खाली खोखे जब्त, 41 वर्षीय व्यक्ति पकड़ा गया…

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहन्द्रा कस्बे में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में 41 वर्षीय मौसम गुप्ता को पकड़ा है। कार्रवाई बुधवार, 28 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर झण्डा बाजार स्थित उनके घर पर की गई।
घर के कमरे में पटाखे बनाने का आरोप…

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में टीम ने घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे से 300 तैयार छोटे एक-आवाजी देसी पटाखे और बाती लगे 200 खाली पटाखों के खोखे मिले। इसके अलावा पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी, विस्फोटक मिश्रण और अन्य कच्ची सामग्री भी जब्त की गई।

विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज…पुलिस ने मौसम गुप्ता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तैयार पटाखे कहां भेजे जाने थे और इस काम में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका भी थी या नहीं। मामले की जांच जारी है।
#PannaNews #CrimeNews #Firecrackers #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni








