Edition

पन्ना में 11 वर्षीय छात्रा घर में फंदे पर लटकी मिली, मौत का कारण अज्ञात…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में 11 वर्षीय छात्रा घर में फंदे पर लटकी मिली, मौत का कारण अज्ञात..

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के मेनहा गांव में बुधवार को 11 वर्षीय छात्रा सरस्वती प्रजापति घर में फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी…

सरस्वती, ब्रजेश प्रजापति की बेटी थी और मुड़वारी स्थित चंद्र ज्योति विद्या मंदिर में कक्षा 6 में पढ़ती थी। पिता के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वे काम पर निकले थे। उस समय सरस्वती ने स्कूल जाने की बात कही थी। उसकी मां पानी लेने घर से बाहर गई थीं।

परिजनों के अनुसार, ऑटो नहीं मिलने के कारण सरस्वती स्कूल नहीं जा सकी और घर लौट आई। कुछ देर बाद उसकी मां जब घर लौटीं और गायों को बांधने की जगह पहुंचीं, तो उन्होंने बच्ची को फंदे पर लटका देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी….पिता ब्रजेश प्रजापति ने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद, मारपीट या डांट-फटकार नहीं हुई थी। उन्होंने घटना के कारण की जानकारी नहीं होने की बात कही। पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

#PannaNews #PawaiNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!