Edition

रीवा में युवतियों और भाजपा नेत्री के बेटे के बीच मारपीट, VIDEO वायरल; छेड़खानी का आरोप..

REWA NEWS

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में युवतियों और भाजपा नेत्री के बेटे के बीच मारपीट, VIDEO वायरल; छेड़खानी का आरोप…

REWA NEWS
REWA

रीवा के सुभाष तिराहे पर मंगलवार रात दो युवतियों और भाजपा नेत्री के बेटे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की पहचान भाजपा की कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष और पूर्व पार्षद हेमलता सिंह के बेटे युवराज सिंह के रूप में हुई है।

युवतियों ने लगाया पीछा करने का आरोप…एक युवती ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि युवराज सिंह अटल पार्क से उनका पीछा कर रहा था। युवती के मुताबिक, चाय की दुकान के पास उसने उन्हें रोककर परेशान किया और जबरदस्ती संबंध बनाने की बात कही। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सड़क पर हुई मारपीट, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़…वायरल वीडियो में युवक और युवतियां एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक एक युवती को सड़क पर पटकता नजर आता है। वहीं, युवती भी युवक को थप्पड़ मारती है। घटना के दौरान स्कॉर्पियो वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।

एएसपी बोलीं- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई…एडिशनल एसपी भावना मरावी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार युवकों पर युवतियों के साथ छेड़खानी का आरोप है। विरोध करने पर विवाद हुआ। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हेमलता सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की…हेमलता सिंह ने कहा कि यदि युवतियों के साथ छेड़खानी हुई थी तो उन्हें पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। उन्होंने वाहन में तोड़फोड़ से नुकसान होने की बात भी कही और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

#RewaNews #ViralVideo #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!