Edition

सतना में चाकू से हमला करने का आरोपी 3 महीने बाद गिरफ्तार, तीन साथी फरार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में चाकू से हमला करने का आरोपी 3 महीने बाद गिरफ्तार, तीन साथी फरार…

सतना में रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिकेत मिश्रा (29) के रूप में हुई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले के तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

9 अगस्त को हुई थी घटना…पुलिस के मुताबिक, घटना 9 अगस्त 2026 की है। नागौद थाना क्षेत्र के नंदहा निवासी ऋषभ द्विवेदी सतना बस स्टैंड पर अपना काम कर रहा था। इसी दौरान अनिकेत मिश्रा ने उसे फोन कर जगतदेव तालाब के पास बुलाया। ऋषभ बाइक से वहां पहुंचा, जहां अनिकेत अपने तीन साथियों के साथ मौजूद था।

चाकू से किए कई वार…आरोप है कि वहां चारों ने ऋषभ के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान अनिकेत ने चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी…पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अनिकेत को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अंकित सिंह उर्फ अंबू, शिवम उर्फ लप्पू और धीरज द्विवेदी उर्फ रॉकी की तलाश जारी है।

#SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshPolice #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!