SATNA NEWS
सतना-पन्ना हाईवे पर सड़क हादसा, बाइक सवार चाचा की मौत; दो भतीजे घायल…

सतना-पन्ना हाईवे पर बरेठिया के पास बुधवार देर शाम अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लोकेंद्र सिंह (44) की मौत हो गई, जबकि उनके दो भतीजे घायल हो गए। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बैंक के काम से सतना आ रहे थे तीनों….जानकारी के मुताबिक, पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र के नयगवां निवासी लोकेंद्र सिंह अपने दो भतीजों के साथ बाइक से सतना आ रहे थे। तीनों बैंक से जुड़े काम के लिए निकले थे। इसी दौरान बरेठिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
अस्पताल में चाचा को मृत घोषित किया..राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से तीनों को सतना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद लोकेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनके भतीजे राजउ राजा (19) को गंभीर चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि रोहित राजा (17) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
फरार वाहन चालक की तलाश जारी…हादसे के बाद फरार हुए वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#SatnaNews #RoadAccident #PannaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni





