सतना: 50 रुपए नहीं देने पर युवक को सीने में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार…

सतना जिले के नागौद में महज 50 रुपए नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए बायोडाटा देने आए रोहित साकेत के सीने पर आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी अंकित सोनी (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नौकरी के लिए नागौद आया था युवक…पुलिस के मुताबिक, घटना 17 नवंबर की है। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरा निवासी रोहित साकेत सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए बायोडाटा देने नागौद आया था। उसका भाई रहीम साकेत उसे लेने सिंहपुर चौराहे पहुंचा था। इसी दौरान बाइक पर बैठने से पहले वहां मौजूद अंकित सोनी ने रोहित से 50 रुपए मांगे।
पैसे देने से इनकार करने पर किया हमला…पुलिस के अनुसार, रोहित ने पैसे देने से मना किया तो अंकित ने धारदार चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। बताया गया कि दोनों युवक पहले से एक-दूसरे को नहीं जानते थे।
आरोपी से चाकू बरामद…घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने अंकित सोनी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है और नशीले पदार्थ खरीदने के लिए लोगों से पैसे मांगता था।
#NagodNews #SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni





