पन्ना में मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में आदिवासी कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला जलाया…

पन्ना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विश्व आदिवासी दिवस पर दिए गए बयान के विरोध में शनिवार को जिला आदिवासी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और झूमाझटकी भी हुई।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन..प्रदर्शन के बाद आदिवासी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई।
बयान को लेकर जताई नाराजगी…ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के कथित बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित है और इसे दुनियाभर में मनाया जाता है।
जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अब तक सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि बयान पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर आदिवासी कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।
#PannaNews #TribalCongress #MadhyaPradeshNews #MohanYadav #RewanchalRoshni




