Edition

रीवा में चोरी के दौरान बुजुर्ग की हत्या, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में चोरी के दौरान बुजुर्ग की हत्या, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार..

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के पांती गांव में चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपी ने 50 वर्षीय विद्यार्थी पटेल की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने करीब छह दिन की जांच के बाद छोटी पांती निवासी धर्मराज यादव उर्फ लल्लू (37) को गिरफ्तार किया है।

रात में घर में घुसकर किया हमला…पुलिस के अनुसार, 7 और 8 नवंबर की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे आरोपी चोरी के इरादे से विद्यार्थी पटेल के घर और दुकान में घुसा था। विद्यार्थी पटेल घर में अकेले रहते थे। इसी दौरान आरोपी ने उनके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घर से बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

बाइक, मोबाइल और अन्य सामान जब्त…घटना की सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर धर्मराज यादव को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से होंडा शाइन बाइक, एक मोबाइल फोन, नीले रंग का की-पैड मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन पत्थर और एक लाठी जब्त की है।

न्यायालय में पेश किया गया आरोपी…पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को 14 नवंबर को न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

#RewaNews #RewaCrime #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!